ट्रम्प बस कुछ ही देर में लेंगें शपथ!

https://dbnnewshindi.com/under-19-womens-world-cup-2025/
News Desk – अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रम्प अब से कुछ देर बाद दूसरी बार पद की शपथ लेंगे। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे वे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में शपथ लेंगे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट उन्हें शपथ दिलाएंगे। ट्रम्प से पहले उपराष्ट्रपति के तौर पर जेडी वेंस शपथ लेंगे।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस है। कड़कड़ाती ठंड के चलते 40 साल बाद राष्ट्रपति की शपथ संसद के अंदर रखी गई है। इससे पहले 1985 में रोनाल्ड रीगन की शपथ कैपिटल हिल में हुआ था। सामान्य तौर पर राष्ट्रपति खुले मैदान नेशनल मॉल में शपथ लेते हैं।
इधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वे रूस-यूक्रेन और परमाणु हथियारों के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं।
शपथ ग्रहण में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत 700 से ज्यादा नेता और हस्तियां मौजूद रहेंगी।
उधर, पद छोड़ने से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कई लोगों को अग्रिम माफी दे दी। इनमें डॉ. एंथनी फाउची, जनरल मार्क मिले और 6 जनवरी कैपिटल हिल हमले की जांच के लिए गठित समिति के सदस्य शामिल हैं।ऐसा माना जा रहा है कि ये लोग ट्रम्प के विरोधी हैं।