बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखा है। फिल्म इंडस्ट्री में रेखा को 54 साल पूरे हो चुके हैं। रेखा ने 15 साल की उम्र में फिल्म ‘अंजाना सफर’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता बिश्वजीत थे जोकि उनसे उम्र में काफी बड़े थे। हद तो तब हो गई जब एक्टर ने रेखा को एक सीन में जबरदस्ती किस कर लिया।

साल 1969 में अभिनेता पुष्पावल्ली और जेमिनी गणेशन की बेटी रेखा ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म का नाम था अंजाना सफर और उस समय रेखा की उम्र मात्र 15 साल थी। बाद में इस फिल्म को दो शिकारी का नाम दिया गया।
इस फिल्म में रेखा की जोड़ी बंगाली सुपरस्टार बिस्वजीत चटर्जी के साथ बनाई गई थी, जो उस समय 32 साल के थे। दोनों की उम्र में लगभग 17 साल का अंतर था। रेखा इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं और वहां के तौर तरीके से एकदम अंजान थीं। उनके साथ हुआ भी कुछ ऐसा ही जब डायरेक्टर ने उनकी भोली सूरत का फायदा उठाना चाहा। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है!
इस फिल्म में रेखा के साथ जबरदस्ती हुई थी और डायरेक्टर ने उन्हें बिना बताए इसमें एक किसिंग सीन डाल दिया था। इस बात का खुलासा रेखा ने अपनी बायोग्राफिकल बुक ‘द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया था जिसे यासिर उस्मान ने लिखा था।
सीन की शूटिंग से पहले डायरेक्टर ने बिश्वजीत के साथ मिलकर प्लान बना लिया था। जैसे ही डायरेक्टर ने ‘एक्शन’ कहा, बिश्वजीत ने रेखा को बाहों में भरा और उन्हें किस करने लगे। बिश्वजीत रेखा को जबरदस्ती पांच मिनट तक किस करते रहे। यह देखकर रेखा सन्न रह गईं। उन्हें सीन में इस किस के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस सीन के बाद रेखा बहुत रोईं और अपने आंसू रोक नहीं पाईं। इस घटना ने उन्हें बेहद डरा दिया था। वहीं बिश्वजीत से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर के कहने पर ऐसा किया था और सीन अगर हिट हुआ मतलब ये लोगों को पसंद आया और इसमें कुछ गलत नहीं था। बाद में बिश्वजीत ने रेखा का नाम सावन भादव के लिए भी आगे किया था। ये फिल्म अंजान सफर से पहले रिलीज हुई थी। कुलजीत पाल अंजान सफर के निर्देशक थे।